HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : रैलाकोट में क्रिकेट टूर्नामेंट, बिट्टू कर्नाटक ने किया उद्घाटन,...

अल्मोड़ा न्यूज : रैलाकोट में क्रिकेट टूर्नामेंट, बिट्टू कर्नाटक ने किया उद्घाटन, एनटीडी टीम विजयी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के निकट विकासखंड हवालबाग अंतर्गत रैलाकोट में जय गोलू क्रिकेट क्लब के बैनर तले क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। रैलाकोट के परेड खेत में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का एनआरएचएम उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष (कैबिनेट स्तर) बिट्टू कर्नाटक ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को खेल के टिप्स दिए।
उद्घाटन मैच घुरसौं और एनटीडी की क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। जिसमें एनटीडी की टीम ने 40 रनों से घुरसों की टीम को पराजित कर दिया। इससे पहले खेल का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी बिट्टू कर्नाटक ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और खेलों का महत्व समझाते हुए खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्हें कुछ गेंदें खेलकर युवा खिलाड़ियों के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किये। इस दौरान श्री कर्नाटक के साथ दीपक मेहता, कैलाश सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान उमेश चंद्र नैनवाल, खजान जोशी, तरुण राणा, राजेंद्र राणा, आयोजक प्रदीप राणा, कमलेश जीना, विजय सिंह बिष्ट, गौरव जीना, बीरेंद्र आर्या, सूरज ठठोला, पंकज बिष्ट आदि अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments