HomeBreaking Newsब्रेकिंग अलर्ट : हल्द्वानी पहुंचा क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर...

ब्रेकिंग अलर्ट : हल्द्वानी पहुंचा क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह, लुटे पिटे लोग पुलिस के पास जाने से कर रहे परहेज

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का रैकेट हल्द्वानी भी आ पहुंचा है। यहां के कुछ लोग इस रैकेट की गिरफ्त में भी आ चुके हैं लेकिन फजीहत और बदनामी के डर से वे पुलिस तक जाने से परहेज कर रहे हैं।
दरअसल उत्तराखंड के देहरादून में ऐसे मामले पुलिस तक भी जा चहुंचा था। जहां एक प्रापर्टी डीलर से जालसाजों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। इस मामले की अभी पुलिस जांच ही कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अब जालसाजों ने उत्तराखंड की दूसरी व्यापारिक राजधानी हल्द्वानी में अपना जाल बिछाया है। जालसाज ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते हैं जो क्रिप्टो के नाम पर अच्छा मुनाफा कमाने की सोच रहे होते हैं। हाल ही में एक व्यक्ति से क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर हजारों रुपये विदेश के एक खाते में भेजे गए।

किएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

इसके बाद जब उसे बताई गई राशि नहीं मिली तो उसने यह संपर्क देने वाले व्यक्ति को खोजना शुरू किया लेकिन अब वह न तो फोन उठा रहा है और न ही किसी अन्य माध्यम से संपर्क ही कर रहा है।
समस्या यह है कि मीडियेटर बन कर कुछ लोग लोगों को बरगलाते हैं और जब लोग अपने रुपये गवां बैठते हैं तो उसके बाद एजेंट भूमिगत हो जाते हैं। फिलहाल सीएनई आप सभी से आग्रह करता है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। ऐसे संदिग्ध लोगों को जानकारी पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments