सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में नए कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है, आज यहां कुल 19 कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। जिनमें भिकियासैंण से 03, ताड़ीखेत 02, सल्ट 02 तथा लमगड़ा, चौखुटिया, ताकुला और द्वाराहाट से 1-1 केस हैं। इनके अलावा 8 केस हवालबाग़ ब्लॉक से हैं। जिनमें दौलाघट, दुगालखोला, चीनाखान, खोल्टा, लाला बाजार आदि शामिल हैं। ज्ञात रहे कि आज की तारीख तक कोरोना का आंकड़ा जनपद में 1663 पहुंच चुका है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


