ब्रेकिंग न्यूज : अब मुफ्त नहीं मिलेगा प्लाज्मा या प्लेटलेट्स, कोरोना मरीजों को चुकानी होगी यह कीमत

0

देहरादून। कोरोना को हल्के में ले रहे लोग अब सावधान हो जाएं अब तक कोरोना संक्रमितों को पूरा इलाज मुफ्त में करती आ रही सरकार ने अब अपनी सेवा के दाम लेने का निर्णय लिया है। फिलहाल सरकार ने कोरोना संक्रमितों पर चढ़ाया जाने वाला प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की दाम वसूली का निर्णय लिया है। यह नियम सरकारी और निजी दोनों चिकित्सालयों पर लागू होगा। यानि प्राइवेट चिकित्सालय अब इस सेवा के निर्धारित दर से ज्यादा दाम नहीं वसूल सकेंगे। राज्यपाल ने इन दरों को अपनी स्वीकृति दे दी है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल स्वास्थ्य विभाग के कहना है कि रक्त से प्लाज्मा या प्लेटलेट्स अलग करने के लिए जिन उपकरणों की आवश्यकता होती है, उन्हें एक बार प्रयोग करने लेने के बाद दोबारा प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए अब सरकार ने इस सेवा के लिए मरीज से दाम वसूलने का निर्णय लिया है।
प्रभारी सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी या निजी कोरोना चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को प्लाज्मा की एवज में कीमत चुकानी होगी। जनरल वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए यह दर नौ हजार रुपये रखी गई है जबकि प्राइवेट वार्ड में भर्ती ऐसे मरीजों से इस सेवा के 12 हजार रुपये वसूले जाएंगे।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

यदि मरीज के परिजन बाहर से प्लाज्मा लेकर आते हैं तो मरीज को प्लाज्मा या प्लेटलेट्स चढ़ाने की सेवा मुफ्त में दी जाएगी। मतलब साफ है कि रक्त से प्लाज्मा या प्लेटलेट्स पृथक करने का मूल्य लिया जाएगा। हालांकि सरकार के इस निर्णय से गरीब मरीजों को कोरोना इलाज और भी महंगा हो जाएगा। नई दरों को राज्यपाल ने अपनी स्वाकृति दे दी है।

जिसका घर वाले कर चुके थे अंतिम संस्कार, वो 4 साल बाद बच्ची के साथ लौटी वापस

उत्तराखंड : सार्वजनिक वाहनों पर जुलाई से सितंबर तक के वाहन कर में मिली छूट

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

https://chat.whatsapp.com/JkQmKM8kJIDD0YE5C3nOWA

ADVERTISEMENTS