ब्रेकिंग उत्तराखंड : सार्वजनिक यातायात वाहनों पर जुलाई से सितंबर तक के वाहन कर में मिली छूट

0

देहरादून। सरकार ने सार्वजनिक यातायात वाहनों पर तीन महीने का वाहन कर माफ कर दिया है। उप सचिव परिवहन अरविंद सिंह पांगती की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से उन सभी वाहन स्वामियों को लाभ होगा जो लॉक डाउन काल में अपने वाहनों को सड़क पर नहीं उतार सके थे लेकिन उसका वाहन कर जमा करना उनकी मजबूरी बन रहा था। जुलाई से सितंबर माह का वाहन कर अब उन्हें नहीं चुकाना होगा।


ADVERTISEMENTS

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

छूट के दायरे में वे सभी प्राइवेट वाहन आएंगे जो सवारियां ढोने का काम करते हैं। इनमें स्कूल बसों से लेकर ई रिक्शा तक शामिल हैं। इससे पहले म़ंत्रिमंडल ने भी तीन महीने का वाहन कर माफ करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी थी लेकिन इस निर्णय को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हो सकी थी। इसके बाद मंत्रिमंडल के निर्णय को पढ़ सुनकर वाहन कर जमा कराने गए वाहन संचालकों से पूरे समय का वाहन कर मांगा जा रहा था जिससे सरकार और वाहन संचालक दोनों की ही फजीहत हो रही थी। वाहन कर छूट के दायरे में माल वाहन भी आएंगे।

जिसका घर वाले कर चुके थे अंतिम संस्कार, वो 4 साल बाद बच्ची के साथ लौटी वापस

अब मुफ्त नहीं मिलेगा प्लाज्मा या प्लेटलेट्स, कोरोना मरीजों को चुकानी होगी यह कीमत

रामनगर : पीरूमदारा निवासी सेना में हवलदार का जम्मू—कश्मीर में निधन

ADVERTISEMENTS