जनपद में कोरोना का ग्राफ फिर धीरे—धीरे बढ़ने लगा है। आज यहां कुल 23 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 12 नगर क्षेत्र से हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक ताड़ीखेत से 05, चौखुटिया से 02, लमगड़ा से 03, भैंसियाछाना से 01 के अलावा 12 हवालबाग ब्लॉक के हैं। जिनमे दुगालखोला, एनटीडी, शैल, पुलिस लाइन, पलटन बाज़ार, नृसिंहबाड़ी, चीनाखान आदि स्थानों से हैं। बता दें कि जनपद में कोरोना के कुल केस 1627 हो चुके हैं, जिनमें से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1539 है तथा एक्टिव 83 बताये जा रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।