HomeCrimeकालाढूंगी न्यूज : बिना परमिट शीशम की लकड़ी ले जाते तीन लोग...

कालाढूंगी न्यूज : बिना परमिट शीशम की लकड़ी ले जाते तीन लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। शीशम की लकड़ी सहित 3 लकड़ी लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर वन प्रभाग की बरैहनी रेंज अंतर्गत रूपपुर गांव से मुखबिर की सूचना पर प्रभारी वन क्षेत्र अधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में टीम ने उच्च अधिकारी अभिलाषा सिंह व उमेश तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को छापामारी करते हुए एक टाटा सूमो यूके 04 टीए 5435 से शीशम के 53 नग चिरान के लिए बिना अनुमति के ले जाते हुए दबोच लिया। निर्मल पाठक, उमेश पांडे, सुनील सिंह निवासी रूपपुर को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत करवाई कर न्यायालय में पेश किया। वाहन को सीज कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया। पकड़ने वाली टीम में रेंजर रूप नारायण गौतम, हर सिंह मेवाड़ी, दीप चन्द्र जोशी,विनोद सहित पुलिस विभाग से एसआई महेंद्र सिंह, कॉस्टेबल लखविंदर सिंह, प्रकाश चन्द्र, अतीक अहमद, मो. अकरम आदि मौजूद थे। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 20 हजार बताई जा रही है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments