नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को आज देश की तीनों सेनाएं (थलसेना, वायुसेना व नौसेना) अपने-अपने तरीके से सलाम कर रही हैं। कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तीनों सेनाएं ने विभिन्न आयोजनों के जरिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां हुई हैं।
ADVERTISEMENTS
इस दौरान फ्लाईपास्ट, कोविड अस्पतालों पर पुष्प वर्षा, युद्ध पोतों को रोशन करने और सेना के बैंड द्वारा विशेष धुन बजाई गई। कोरोना के इलाज में लगे डाक्टरों-नर्सो समेत सभी चिकित्सा कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व अन्य आवश्यक सेवाओं के लोगों के सम्मान में आज दिन भर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज(GMC) में भारतीय सेना ने ‘कोरोना योद्धाओं’ के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए बैंड बजाया।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज(GMC) में भारतीय सेना ने 'कोरोना योद्धाओं' के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए बैंड बजाया। #COVID19pic.twitter.com/EUXDcNXyUI
गोवा में INS हंसा पर मौजूद भारतीय नौसेना के कर्मियों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की और India Fights Corona में अपनी अटूट प्रतिबद्धता में कोरोना वारियर्स का धन्यवाद किया।
#WATCH 1500 Indian Navy personnel at INS Hansa, Goa express their appreciation by forming a Human Chain and thank the Corona Warriors in their unwavering commitment in #IndiaFightsCorona (Source: Indian Navy) pic.twitter.com/h3w6ebL8C3
कोलकाता में चितरंजन इंस्टीट्यूट के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने फूलों की वर्षा की।
IAF's Mi-17 showers petals over Chitranjan Institute, Kolkata express gratitude towards healthcare workers for their fight against COVID 19 (Source: PRO Defence Kolkata) pic.twitter.com/1USy1UGjew
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए असम में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) पर भारतीय वायु सेना (IAF) के हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की।
#WATCH: Indian Air Force (IAF) helicopter showers flowers on Guwahati Medical College and Hospital (GMCH) in Assam to express gratitude towards health workers for their contribution in the fight against #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/VFs1ArJenL
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए कोलकाता में कमांड अस्पताल के ऊपर वायुसेना के एक एमआई -17 हेलीकॉप्टर ने फ्लाइपास्ट किया। हेलीकॉप्टर ने बैरकपुर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।
#WATCH: A Mi-17 helicopter of IAF flypast over Command Hospital in Kolkata to express gratitude and appreciation towards health workers fighting #COVID19. The helicopter took off from Barrackpore Air Force Station. #WestBengalpic.twitter.com/A879eFmEJA
स्वास्थ्य कर्मचारियों और COVID-19 से लड़ने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दिल्ली में भारतीय वायु सेना ने फ्लाइपास्ट किया।
#WATCH Indian Air Force's flypast over the national capital to express gratitude towards healthcare workers and all frontline workers fighting COVID19#Delhipic.twitter.com/pDnPs8anR4
भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के पास फूलों की वर्षा कर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।
#WATCH: Indian Air Force (IAF) helicopter showers flowers on All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) in Patna to express gratitude and appreciation towards health workers fighting #COVID19. #Biharpic.twitter.com/7TgyJVwEaR
भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 विमानों ने दिल्ली में फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए आज पंजाब के एक एयरबेस से उड़ान भरी।
#WATCH Indian Air Force’s Su-30MKI taking off from an airbase in Punjab earlier today, for taking part in the flypast over the national capital region Delhi. (Source: Indian Air Force) pic.twitter.com/FJkDohgu63
वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में फूलों की बारिश कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त किया।
वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने श्री गंगा राम अस्पताल पर फूलों की वर्षा कर कोरोना वायरस से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त किया।
Delhi: IAF chopper showers flower petals on Sir Ganga Ram Hospital to express gratitude and appreciation towards medical professionals fighting #COVID19. pic.twitter.com/Y0V3bhhAad
COVID-19 योद्धाओं को हवाई सलामी देने के लिए भारतीय वायु सेना के Su-30 MKI विमानों ने मुंबई के ऊपर फ्लाइपास्ट किया।
#WATCH Indian Air Force Su-30MKI aircraft flying over Mumbai to give an aerial salute to COVID-19 warriors (Source: Indian Air Force) pic.twitter.com/SDuCTat7HI
वायु सेना के Su-30 MKI विमानों ने CoronaWarriors के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुवाहाटी के ऊपर फ्लाइपास्ट किया। https://twitter.com/ANI/status/1256834586258010112
भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के पास फूलों की वर्षा कर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।
#WATCH IAF chopper showers flower petals on All India Institute of Medical Sciences to express gratitude and appreciation towards medical professionals fighting COVID19#Delhipic.twitter.com/BLqaptSaDx
COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पास भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की।
Delhi: Indian Air Force chopper showers flower petals on RML hospital to pay tribute to healthcare workers fighting against COVID19 pandemic pic.twitter.com/Cc68Sl5Uxj