HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : बोले किशोर उपाध्याय, 'गिरिजन हैं उत्तराखंडी, बहाल करो हक़...

अल्मोड़ा न्यूज : बोले किशोर उपाध्याय, ‘गिरिजन हैं उत्तराखंडी, बहाल करो हक़ हक़ूक़’, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, जलाये बिजली—पानी के बिलों की प्रतियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में एकजुट हुए कांग्रेसजनों ने आज सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों की खिलाफत में गांधी पार्क में धरना देकर आवाज़ बुलंद की। साथ ही बिजली—पानी के बिलों की प्रतियां व भाजपा सरकार का पुतला जला आक्रोश का इजहार किया।
ज्ञातव्य हो कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौघानपाटा के गांधी पार्क में धरना दिया गया। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंडियों को गिरिजन व अरण्यजन मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक़ हक़ूक़ बहाल किये जायें और उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाय। उन्होंने केंद्र सरकार की सेवाओं में उत्तराखंड वासियों को आरक्षण देने की मांग के साथ ही परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी नि:शुल्क देने, जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने, उत्तराखंडवासियों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें नि:शुल्क देने, एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर नि:शुल्क दिया देने, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर 25 लाख रूपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुक़सान पर प्रतिनाली पांच हजार रूपये क्षतिपूर्ति देने, राज्य में अविलम्ब चकबंदी करने की मांग की। इसके बाद भाजपा सरकार का पुतला दहन कर पानी एवं बिजली के बिलों की प्रतियां भी दहन की। कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय, राबिन भण्डारी, हर्ष कववाल, शरद साह, दीपा साह, गोपाल चौहान, अम्बीराम, प्रताप सत्याल, निर्मल रावत, दिनेश नेगी, ललित सतवाल, प्रीति बिष्ट, गोपाल भट्ट, जितेन्द्र अधिकारी, सुनील कुमार, जितेन्द्र तिलारा, एम०के० जोशी, कमल बिष्ट, चन्दन सिंह, विनय शैलानी, रोहन आर्या, संतोष कुमार, कार्तिक साह, लीला जोशी, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिजवाली, आर्शीवाद गोस्वामी, जगदीश लटवाल, सुभाष वाल्मीकि, अजय कुमार, चन्द्र प्रकाश जोशी, करन बिष्ट, हेम आर्या, शंकर कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments