HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, रानीखेत : सप्लाई डिपो में कार्यरत कर्मचारी का ​शव मिला,...

बिग ब्रेकिंग, रानीखेत : सप्लाई डिपो में कार्यरत कर्मचारी का ​शव मिला, शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत से गोपालनाथ गोस्वामी की रिपोर्ट —
यहां कचहरी मार्ग में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं तथा कपड़े भी फटे हुए हैं। जिसको देखकर हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक की पहचान द्वाराहाट निवासी 53 वर्षीय जगदीश चंद्र भट्ट के रूप में हुई, जो कि यहां आर्मी के सप्लाई डिपो में कर्मचारी था।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह कचहरी मार्ग तिराहे में एक शव पड़ा मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे तथा कपड़े भी फटे थे। जिसको देख प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक का किसी से संघर्ष हुआ होगा। उसकी पीठ पसलियों व हाथ—पैरों में चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख़्यत जगदीश चन्द्र भट्ट पुत्र स्व० शंकर दत्त भट्ट उम्र 53 वर्ष ग्राम बाडी कहालीछीना, पोस्ट ओफिस छतीना खाल, द्वाराहाट के रूप में हुई है। वह सप्लाई डिपो में चौकीदार पद पर कार्यरत था। यहां वह नई बस्ती में रहता था तथा कभी—कभार ही अपने गांव जाता था। पुलिस मृतक के नजदीकी आफिस स्टाफ कर्मचारी को बुला कर मामले की जरूरी जानकारी हासिल की। फिर शव का पंचनामा भर मोर्चरी में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी नही है तथा एक लड़का गाँव में ही रहता है, जिसे सूचना दे दी गयी है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, एसएसआई फिरोज आलम, कानि दिलीप कुमार, मुकेश टंगड़िया आदि मौजुद थे। इधर सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments