सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डिग्गी बंगला अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ वकील हरीश चंद्र जोशी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि स्व. जोशी सांई मंदिर समिति के अध्यक्ष थे। वर्ष 1976 से वकालत के पेशे में वह आ गये थे। बता दें कि हरीश चंद्र जोशी नगर क्षेत्र के नामचीनी लोगों में शामिल थे। वह दशहरा समिति के अध्यक्ष व रंगकर्मी भी थे। कोरोना से संक्रमित होने के कारण उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया था। उनके निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ सहित तमाम पदाधिकारियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। इधर दशहरा समिति के सचिव मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, दीप लाल साह, सचिन टम्टा, वैभव पांडे, कृष्ण चंद्र बहुगुणा, अमरनाथ नेगी, दर्शन रावत, ललित लटवाल, दीप डांगी, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, तारू साह, तारू जोशी, युसुफ तिवारी, विनोद वैष्णव, संजय अग्रवाल आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।
अल्मोड़ा : वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र जोशी का निधन, शोक की लहर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


