भीमताल। यहां के गोरखपुर गांव में कक्षा नौ की एक छात्रा ने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में न जाने देने पर नाराज होकर बाथरूम में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा के पिता राष्ट्रीय सुरक्षा कोर में पंजाब में तैनात हैं। पुलिस ने उन्हें घटना से अवगत करा दिया है। घटना कल शाम की है।
मिली जानकारी के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा गोरखपुर निवासी अनुष्का थापा अपने परिजनों से दोस्त की जन्मदिन पार्टी में भवाली जाने की जिद कर रही थी। इजाजत न मिलने पर वह बाथरूम में जाकर कैद हो गई। परिजनों के अनुसार अनुष्का इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी थी। इसलिए उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन कुद देर बाद जब 14 वर्षीय अनुष्का नहीं लौटी तो उन्होंने दरवाजा तोड़ डाला, अंदर अनुष्का फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि शव को फंदे से उतार कर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पिता किशोर कुमार को फोन पर घटना की जानकारी दे दी गई है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा कोर डभ्एससी में पंजाब में तैनात हैं।
भीमताल ब्रेकिंग : दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में नहीं जाने दिया तो 14 वर्षीय छात्रा ने उठा लिया यह आत्मघाती कदम, मौत
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

