HomeHimachalनालागढ़ में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती

नालागढ़ में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती

नालागढ़। देश के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष में नालागढ़ के किपालपुर के खादी आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने मुख्यातिथि शिरकत कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नालागढ़ के गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली छात्रों समेत प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर कार्यक्रम में आयोजित उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का जहां संकल्प लिया वहीं नशों जैसी बुराइयों से भी दूर रहने की शपथ ग्रहण की गई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि देश को आजाद करवाने में महात्मा गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है और उनकी कुर्बानियों को देश याद रखें और उनके बताए रास्तों पर चलें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments