HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड: दस हजार रुपये के लालच में पति ने नेपाली मूल...

ब्रेकिंग उत्तराखंड: दस हजार रुपये के लालच में पति ने नेपाली मूल के व्यक्ति से कराया बीवी का रेप, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

देहरादून। एक व्यक्ति ने दस हजार रुपयों की खातिर अपनी ही बीवी को एक हवसी दरिंदे के सामने परोस दिया। मामला रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी इलाके के फेगू गांव का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि बलात्कार के आरोपी नेपाली मूल के व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फेगू गांव निवासी राजकुमार पुत्र गोपाल अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी ने 27 सितंबर को गुप्तकाशी पुलिस थाने में लिखित तहरीर दी कि उसका पति पिछले तीन दिन से शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता आ रहा था। 26 सिबंतर को राजकुमार एक नेपाली व्यक्ति को लेकर घर आया। इस व्यक्ति ने पति के सामने ही उसके साथ बलात्कार किया। बाद में राजकुमार ने बताया कि नेपाली व्यक्ति ने उसे इस काम के लिए दस हजार रुपये दिए हैं। और यदि उसने इसका विरोध किया तो वह उसे जाने से मार देगा।
पुलिस ने महिला के आरोपों की जांच की और बाद में आरोपी पति राजकुमार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस नेपाली व्यक्ति की तलाश कर रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments