HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला,...

अल्मोड़ा न्यूज : दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कांग्रेसजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में माल रोड में चौघानपाटा पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसजनों द्वारा दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट के भाजपा विधायक के खिलाफ लंबे समय बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर कड़े आक्रोश का इजहार किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
दोपहर आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद लंबा वक्त गुजर चुका है, लेकिन आरोपी भाजपा विधायक महेश नेगी का न तो डीएनए टेस्ट हुआ और न ही गिरफ्तारी हो सकी। इससे साफ हो गया कि प्रदेश सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करके आरोपी विधायक को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी विधायक की जगह कोई आम आदमी होता, तो अभी तक उसे गिरफ्तार कर जेल में पहुंचा दिया गया होता। मगर दुर्भाग्यपूर्ण है कि आरोपी विधायक अभी तक खुलेआम घूम रहा हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार चाहती तो महिला की यौन शोषण की शिकायत के बाद विधायक का डीएनए टेस्ट कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि सरकार ने अविलम्ब आरोपी विधायक के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने को बाध्य होगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला सचिव दीपा साह, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शरद साह, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, जिला सचिव राबिन भण्डारी, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक अमर बिष्ट, नगर सचिव फाकिर खान, पूर्व सभाषद मुकेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments