HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नहीं रहे 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' के रचनाकार...

ब्रेकिंग न्यूज : नहीं रहे ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के रचनाकार अभिलाष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। प्रसिद्ध गीतकार अभिलाष ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। गीतकार अभिलाष ने कल आखिरी सांस ली। अभिलाष को प्रसिद्ध प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता.. के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक अभिलाष लंबे टाइम से कैंसर से जूझ रहे थे। इसी जंग में गीतकार हार गए और उनकी मृत्यु हो गई।


बताया जाता है कि अभिलाष ने मार्च में पेट के ट्यूमर का ऑपरेशन कराया था। तभी से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। कल गोरेगांव स्थित शिव धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी और दामाद बैंगलोर में रहते हैं। आपको बता दें, अभिलाष ने अदालत, चित्रहार, रंगोली, धूप छांव, दुनिया रंग रंगीली, अनुभव, संसार और ॐ नम: शिवाय जैसे कई फेमस टीवी शोज में अपनी कलम की छाप छोड़ी।
डायलॉग और गीत लेखन के लिए अभिलाष को अब तक कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्होंने सिने गोवर्स अवार्ड, फिल्म गोवर्स अवार्ड, सुर आराधना अवार्ड, मातो श्री अवार्ड, विक्रम उत्सव सम्मान, हिंदी सेवा सम्मान, अभिनव शब्द शिल्पी अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments