HomeUttarakhandNainitalबेतालघाट न्यूज : विधायक संजीव आर्या से मिले क्षेत्र पंचायत सदस्य, सौंपा...

बेतालघाट न्यूज : विधायक संजीव आर्या से मिले क्षेत्र पंचायत सदस्य, सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

बेतालघाट। क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरने के बाद बेतालघाट क्षेत्र पंचायत के दर्जनों सदस्यों ने रविवार को अपनी पांच सूत्रीय मांग को ले कर नैनिताल विधायक माननीय संजीव आर्य से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से क्षेपस को वेतन व वित्तीय अधिकार देने सम्बन्धी पांच मांग की गई है। अलग अलग गांवों से आये क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विधायक के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा। जिस पर विधायक ने कुछ समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की। सदस्यों के आग्रह पर विधायक ने सीडीओ से वार्ता कर शीघ्र बीडीसी बैठक बुलाने की अनुमती दिए जाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह, करन चिलवाल, पुष्कर जलाल, नवीन कश्मीरा,धीरज सिंह, तुलसी देवी, प्रेमा देवी,रुचि आर्या, मंजू तिवारी, बबिता देवी, नीलम आर्य भावना जोशी,रेखा नेगी,प्रवीण चन्द्र,अमित आर्य, केशव आर्य,दीपा बोहरा,दीपा बिष्ट, मेहन्द्र आर्य,पूजा बुधोड़ी,मीना आर्य थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज सुनिए सुनो कहानी में हिमाचल के कथाकार प्रदीप गुप्ता की कहानी आन डयूटी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments