HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : नजीबाबाद-देहरादून हाईवे पर कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में...

ब्रेकिंग न्यूज : नजीबाबाद-देहरादून हाईवे पर कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में समाई, देहरादून निवासी दो महिलाओं की मौत, चालक घायल

ADVERTISEMENTS

देहरादून। नजीबाबाद-देहरादून हाइवे पर एक अनियंत्रित टैक्सी पूर्वी गंग नहर में जा समाई। इस हादसे में दो महिलाएं व चालक सवार थे। चालक को बचा लिया गया है लेकिन दोनों महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार जा रही टैक्सी नजीबाबाद-देहरादून हाइेवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पूर्व गंगा नहर में जा समाई। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब दस बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नजीबाबाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया।

मृतकों की पहचान देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनिल कुमार अभी बेहोश हैं।

बागेश्वर ब्रेकिंग : पांच युवकों से पुलिस ने पकड़ी डेढ लाख की स्मैक

आज सुनिए सुनो कहानी में हिमाचल के कथाकार प्रदीप गुप्ता की कहानी आन डयूटी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments