HomeBreaking Newsनालागढ न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की मुस्कान का इंडियन फॉरेन सर्विसेज...

नालागढ न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की मुस्कान का इंडियन फॉरेन सर्विसेज में चयन, 8 अक्तूबर से मसूरी में ट्रेनिंग

नालागढ । ओद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस वन में रहने वाली मुस्कान जिंदल का इंडियन फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस) में चयन हुआ है। वह 8 अक्तूबर से मसूरी में प्रशिक्षण लेंगी। सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण के लिए पत्र मिल चुका है।  मुस्कान जिंदल आईएफएस मिलने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। मुस्कान बीबीएन की पहली छात्रा है, जिसने प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम चमकाया है।

ADVERTISEMENTS


28 जुलाई को मुस्कान जिंदल का दिल्ली में साक्षात्कार था। 4 अगस्त को मुस्कान का चयन आईएएस अधिकारी के रूप में हो गया था। अब मुस्कान को अपनी पसंद का इंडियन फॉरेन सर्विस मिल गया है। मुस्कान के पिता पवन जिंदल बद्दी में अपना बिजनेस करते हैं। तीन बेटियों में मुस्कान दूसरे नंबर पर है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी बीए फाइनल में पढ़ती है। बेटा जमा दो में पढ़ रहा है। बेटी की सफलता से पिता काफी खुश हैं। उनका कहना है कि भगवान ने मेरी बेटी को सब कुछ दे दिया है। उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर नाज है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments