पिथौरागढ़। यहां के छाना गांव में आतंक फैला रहे गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है। इस गुलदार के आतंक का अंत करने के लिए मेरठ के शिकारी सैयद अलीविन हादी पिथौरागढ़ आएंगे।हादी के रविवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है, इससे पहले गांव वालों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। वन विभाग की टीमें गांवों में लोगों को अकेले इधर उधर या जंगल की ओर न जाने के लिए कह रही है। जिन स्थानों पर गुलदार को ज्यादा देखा गया है वहां टीमें तैनात कर दी गई हैं।
इस गुलदार ने आज एक और युवक पर हमला कर दिया था। सौभाग्य से किसी तरह युवक गुलदार की पकड़ से छूट गया उसे गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव घरापानी चांडाक निवासी 43 वर्षीय मोहन चंद्र जोशी को गुलदार ने हमलाकरके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शाम चार बजे की हैं। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने गुलदार को जोशी पर हमला करते हुए देख लिया और शोर मचाया अपने आप को लोगों से घिरा देख गुलदार मोहन को छोड़ कर वापस जंगल में भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम तथा उप प्रभागीय वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। पंत ने बताया कि गुलदार ने जिस स्थान पर बालिका पर हमला करके उसे मार डाला था, उससे कुछ ही दूरी पर उसने दोबारा ग्रामीण पर हमला किया। उन्होंने बताया कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। उसे मारने के लिए मेरठ के शिकारी शिकारी सैयद अलीविन हादी को बुलायश गया है।
पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : एक और ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, वन विभाग ने घोषित किया आदमखोर, अब मेरठ के शिकारी हादी करेंगे आतंक का अंत
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


