HomeUncategorizedनिरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है अल्मोड़ा अर्बन को—आपरेटिव बैंक, 2019—20...

निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है अल्मोड़ा अर्बन को—आपरेटिव बैंक, 2019—20 में बैंक की कार्यशील पूंजी में रू 218.77 करोड़ की वृद्धि : पीसी तिवारी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. की 29वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि0 की 29वीं वार्षिक सामान्य निकाय की यहां एक होटल सभागार में हुई बैठक में आय—व्यय का समस्त लेखा—जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि बैंक निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
बैठक की शुरूआत बैंक अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड्वाल द्वारा आगन्तुकों व सभी सामान्य निकाय प्रतिनिधियों के स्वागत ​के साथ हुई। बैंक सचिव एवं महाप्रबन्धक पीसी तिवारी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति सम्बन्धित उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने निदेशक मण्डल की रिपोर्ट पढ़ते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2019-20 में बैंक की कार्यशील पूंजी में पिछले वर्ष की तुलना में रू 218.77 करोड़ की वृद्धि होकर रू 3300,43 करोड हो गयी है। निक्षेपों में पिछले वर्ष की तुलना में रू 151.63 करोड़ की वृद्धि होकर रू 2766.29 करोड तथा ऋण व अग्रिमों में गत वर्ष की तुलना में अधिक ऋण वितरित करने के बावजूद अच्छी वसूली हुई और रू 65.63 करोड़ की वृद्धि होकर रू 1211.89 करोड़ का ऋण लगा रहा। बैंक की निजी पूँजी रू 442.70 करोड़ हो गई है। बैंक का ग्रास एन०पी०ए0 4.34 प्रतिशत है तथा नैट एनपीए शून्य है। बैंक द्वारा अपने कुल ऋण का लगभग 45.66 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को वितरित कर देश की प्रगति में सराहनीय योगदान दिया है। इस प्रकार बैंक ने अभूतपूर्व प्रगति की है। बैंक सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड है तथा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बैंक की 31 मार्च 2020 को कुल 50 शाखाएँ कार्यरत् हैं। बैंक द्वारा वर्ष 2021 तक अपना कार्य व्यवसाय रूपये पाँच हजार करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैंक द्वारा उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को अधिक से अधिक प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार
देकर प्रदेश तथा देश की प्रगति में योगदान दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में बैंक का शुद्ध लाभ रू 4318.70 लाख रहा। बैंक द्वारा 31.03.2020 तक रू 1490.33 करोड़ की धनराशि सरकारी प्रतिभूतियों में भारतीय रिजर्व बैंक के पास विनियोजित की गयी है।
पीसी तिवारी ने कहा कि आधुनिक बैंकिंग सेवा की आवश्यकता व सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपका बैंक ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर यथा सम्भव सुविधाएं प्रदान कर रहा है। ग्राहकों को भारत के लगभग समस्त शहरों में ड्राफ्ट निर्गत की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के अन्तर्गत वर्तमान में अल्मोड़ा में दो, रानीखेत, बागेश्वर, द्वाराहाट, पिथौरागढ़, रूद्रपुर, रामनगर, सितारगंज, खटीमा, ऋषिकेश, रायवाला, कोटद्वार, हरिद्वार, श्रीनगर, रूड़की, गरुड, कालाढूंगी तथा गदरपुर में एक-एक, देहरादून में दो, हल्द्वानी में पांच कुल छब्बीस ए.टी.एम. की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करायी जा रही है। बैंक उत्तराखण्ड का प्रथम सहकारी क्षेत्र का बैंक है जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का प्रत्यक्ष सदस्य है। एनपीसीआई के माध्यम से बैंक के ग्राहक एनपीसीआई सदस्य बैंकों केएटीएम तथा सम्पूर्ण भारत में प्वाइंट ऑफ सेल (Pos) टर्मिनल का प्रयोग बैंक के कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिये बैंक आधुनिक सेवा ई-कॉमर्स प्रदान कर रहा है, जिससे एटीएएम कार्डधारक कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं। इसके माध्यम से बिलों का भुगतान, भारतीय जीवन बीमा की किस्तों का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज आदि किया जा सकता है। बैंक आरटीजीएस, ईसीएस का भी प्रत्यक्ष सदस्य है। इसके अलावा कार्ड के माध्यम से लगभग रू एक हजार का नकद आहरण भी किया जा सकता है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी, पीएफएमएस एवं एसएमएस की सुविधा प्रदान की जा रही है। बैंक आरटीजीएस व ईसीएस के डायरेक्ट मैम्बर के रूप में कार्य कर रहा। संचालक मण्डल द्वारा बैंक को और अधिक आधुनिक सुविधाएँ युक्त बनाये जाने हेतु प्रयास जारी है। बैंक ग्राहकों को आधुनिकतम सुविधा प्रदान किये जाने हेतु कृत संकल्प हैं। इसलिए ग्राहकों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने हेतु नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का और अधिक उपयोग करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में रू 31.50 करोड़ का अग्रिम आयकर जमा किया गया है। इससे स्पष्ट है कि बैंक द्वारा देश की प्रगति में राजस्व वृद्धि कर महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि द्वारा समय-समय पर पल्स पोलियो, वृक्षारोपण, साक्षरता अभियान, आपदा राहत कोष तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सहयोग देकर विभिन्न राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाते आ रहा है। अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल ने बैंक की इस अद्वितीय प्रगति में सहयोग के लिए संचालक मण्डल के सदस्यों, अंशधारकों, ग्राहकों, उत्तराखण्ड शासन, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल व गढ़वाल मण्डल, उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों, समस्त नगर निगम महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों, भारतीय रिजर्व बैंक, सहकारिता विभाग, आडिट विभाग, सभी बैंकों व अपने बैंक के सभी समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, बैंक संचालक विजय बंसल, श्याम लाल साह, लक्ष्मण लाल वर्मा, श्रीमती प्रभा साह, नयन राम, आभा वर्मा, जयानन्द डिमरी, महेश चन्द्र जोशी, रीता टण्डन, सुनील कुमार तिवारी, मंजू गुरूरानी, प्रकाश पाण्डे, बैंक प्रतिनिधि किशन चन्द्र गुरूरानी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, नवीन चन्द्र पाठक, लज्जा पंत, गिरीश धवन, गोविन्द लाल वर्मा, लीला टाटा, मोहम्मद मुमताज खान एवं विशेष आमंत्रित सदस्य लियाकत अली खान, मथुरा दत्त मिश्रा, जितेन्द्र सिंह बर्थवाल एवं सामान्य निकाय के प्रतिनिधिगण तथा बैंक के अधिकारीकर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments