HomeCrimeयुवती ने किया प्रेम विवाह, धर्म परिवर्तन से इनकार पर पति ने...

युवती ने किया प्रेम विवाह, धर्म परिवर्तन से इनकार पर पति ने कर दी हत्या

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश। यूपी के सोनभद्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां धर्म परिवर्तन नहीं करने पर युवती की हत्या कर दी। पुलिस को सोनभद्र के जंगलों में एक 23 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक प्रेम विवाह करने के बाद धर्म परिवर्तन करने से इनकार करने पर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि सोनभद्र में एक 23 वर्षीय महिला की हत्या हो गई जिसने कथित तौर पर शादी के बाद धर्म बदलने से मना कर दिया था। पुलिस ने हत्या के मामले में उसके पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पुलिस ने बताया कि महिला का शव चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर के पास एक वन क्षेत्र में मिला था। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रीत नगर के रहने वाले लक्ष्मी नारायण की बेटी के तौर पर हुई है। जूते और कपड़ों से पिता ने अपनी बेटी प्रिया सोनी की पहचान की।

लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को बताया था कि करीब डेढ़ महीने पहले प्रिया ने परिवार की मर्जी के खिलाफ एजाज अहमद नाम के शख्स से शादी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एजाज उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था, जिससे वो सहमत नहीं थी।

पिता के मुताबिक, बेटी के धर्म परिवर्तन से मना करने पर गुस्साए एजाज ने अपने दोस्त शोएब की मदद से उसे जंगली इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को ढूंढने के लिए टीमें तैनात की थीं और गुरुवार की सुबह बग्गा नाला पुल से आरोपी को दबोच लिया गया। मृतक का मोबाइल फोन, एक चाकू, लोहे की रॉड और कार भी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

ट्रिपल मर्डर : पहले पत्नी को मारा, फिर सास और साली की हत्या कर बनाया शारीरिक संबंध

हल्द्वानी : साइकिल सवार के ऊपर गिरी हाईटेंशन लाइन, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments