HomeBreaking Newsब्रेकिंग : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

ब्रेकिंग : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आज तारीखों का ऐलान कर दिया। बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरण में होगें। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर आयेगे। चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनजर कई खास इंतजाम किए हैं।

ADVERTISEMENTS

पहले चरण यानी 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें अधिकतर नक्सल प्रभावित जिले हैं। इसका नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर होगी। 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण का नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर होगी। 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होगा। इसका नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी। 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments