HomeBreaking Newsपुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा में त्राल के मगामा गांव में आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान जब वे एक मकान की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सूत्रों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments