HomeUncategorizedअयोध्या ब्रेकिंग : सीएचसी बीकापुर की इमरजेंसी में स्वास्थ्य कर्मी नशे में...

अयोध्या ब्रेकिंग : सीएचसी बीकापुर की इमरजेंसी में स्वास्थ्य कर्मी नशे में धुत था,चिकित्सक और फार्मासिस्ट कमरे पर सो रहे थे, सर्पदंश से मर गई बालिका

ADVERTISEMENTS

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मंगलवार की रात घोर अव्यवस्था और लापरवाही फिर सामने आई। कोतवाली क्षेत्र के बहीउद्दीन पुर निवासी 5 वर्षीय बालिका को मंगलवार की रात सोते समय चारपाई पर किसी जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर ले गए। लेकिन इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं मिला। इसी दौरान बालिका की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों द्वारा बताया गया कि इमरजेंसी में कोई फार्मासिस्ट और चिकित्सक मौजूद नहीं था। सिर्फ एक स्वास्थ्य कर्मी नशे में धुत पड़ा मिला। पता चला कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट अपने कमरे पर सो रहे हैं। जिन्हें बुलाने के लिए नशे में धुत स्वास्थ कर्मी नहीं गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments