बागेश्वर न्यूज : चमाचम बागेश्वर-कांडा सड़क पर ग्रहण जैसे बिखरी पड़ी हैं रेता-बजरी और रोडियां, बन रही हादसे का सबब

0

बागेश्वर। बागेश्वर से कांडा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 309A पीडब्ल्यूडी ने चमाचम तो कर दिया है, लेकिन उपखनिजों से लदे वाहनों से गिरी रेता व बजरी पूरी सड़क पर हादसे का सबब बने रहते हैं। जिससे सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,दुपहिया वाहन सवार आये दिन चोटिल हो रहे हैं,लेकिन पुलिस विभाग इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। कपकोट क्षेत्र से रेता-बजरी-ककंड़ आदि लाने वाले ये ट्रक और डम्पर इतने ज्यादा ओवर लोडेड होते हैं कि जिस स्थान से चलते हैं वहीं से रेता-बजरी -ककंड गिराते हुए आते हैं।


ADVERTISEMENTS

इन चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ये पुलिस और एआरटीओ के सामने भी आराम से निकल जाते है। किसी भी प्रशासनिक अमले को इनको देखने तक की फुर्सत नहीं है। हद तो तब होती है जब मंडलसेरा बाइपास तिराहे पर पुलिस के जवान दुपहिया वाहन चालकों को चैकिंग के नाम पर रोकते हैं और इन ओवर लोडेड ट्रकों को बिना रोक-टोक आगे बढ़ने देते हैं। जबकि ट्रक से गिरता हुआ सामान साफ बयां करता है,गाड़ी ओवर लोडेड है। कमोबेश यहीं स्थिती पुराने आरटीओ कार्यालय के पास भी है,यहां पर भी एक टीआई और दो सिपाही सिर्फ दुपहिया वाहन चालकों की चैकिंग तक सीमित नजर आते हैं। कांडा से रोज बागेश्वर आने वाले हरीश चंद्र ने बताया कि बागेश्वर से कांडा जाने वाले पूरे रास्ते पर ककड़ ही कंकड़ फैला हुआ है।

बाइक वाले आये दिन रपट रहे है,जिसे चोट तो आती ही है साथ में बाइक का नुकसान अलग होता है। इसी तरह बागेश्वर से स्कूटी पर रोज कांडा जाने वाली दीप्ती बताती हैं कि कहीं कहीं पर मोड काफी संकरे हैं ऊपर से उन पर पड़ा ककड़ कई बार दुर्घटना का सबब बन रहा है।वहीं लोगों ने कहा कि गनीमत है कि अभी तक कोई बढ़ी दुर्घटना नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS