देहरादून। लगातार बढ़ते आकंडों के बीच पिछले तीन दिन से कोरोना ने प्रदेश के लोगों को जो राहत देने का क्रम शुरू किया था वह आज भी जारी रहा। आज कुल 874 नए केस सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 42651 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। आज 1107 लोग स्वास्थ्य लाभ के बाद वापस घर लौटे। अब प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 11831 लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। आज प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 11 कोरोना संक्रमितों की मोत भी हुई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें दून मेडिकल कालेज में हुई हैं। उत्तरकाशी और श्रीनगर के चिकित्सालयों में भी आज दो लोगों की मौत हुई है।
आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में 368 और राज्य की औद्योगिक राजधानी उधमसिंह नगर में 158 केस सामने आए। प्रदेश की पर्यटक राजधानी नैनीताल में 76 और धार्मिक राजधानी हरिद्वार में 62 नए मामले सामने आए। इसके अलावा उत्तरकाशी में 43, पौड़ी में 42,अल्मोड़ा में 34, टिहरी में 28,चमोली में 23, पिथौरागढ़ में 17, बागेश्वर में 12 और चंपावत में एक मामला सामने आया है।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें
आज प्रदेश में अलग अलग चिकित्सालयों में 11 लोगों ने दम भी तोड़ा। एम्स ऋषिकेश में 1, दून मेडिकल कालेज में 5,एसटीएच हल्द्वानी में 3, उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय में एक और श्रीनगर बेस चिकित्सालय में 1 कोरोना मरीज ने दम भी तोड़ा।











