HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की ग्रामीणों ने कर...

ब्रेकिंग न्यूज : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की ग्रामीणों ने कर दी पीट-पीट कर हत्या, दोस्त गंभीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वृंदावन कोतवाली इलाके के जैत क्षेत्र स्थित भरतिया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन कोतवाली इलाके के भरतिया गांव में रहने वाली एक युवती के घर उसका प्रेमी 25 वर्षीय साहब सिंह अपने साथी लक्ष्मण के साथ मिलने गया था।
इस बीच प्रेमिका के परिवारजनों और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी इस कदर पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। जबकि उसके घायल दोस्त को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह मजदूरी कर घर लौट रहा था तभी उसकी हत्या की गई। जबकि भरतिया गांव के लोगों का कहना है कि तीन लड़के एक लड़की को उठाने आये थे, गांव वालों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। इसमें एक लड़के की मौत हो गई है।
मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि भरतिया गांव में दो लोगों को पकड़ कर रखा गया है। उनके साथ मारपीट हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस वहां पहुंची तो जानकारी हुई कि साहब सिंह नाम के एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments