HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखण्ड : पहली पत्नी की बेटी को लेकर था विवाद, पति...

ब्रेकिंग उत्तराखण्ड : पहली पत्नी की बेटी को लेकर था विवाद, पति ने कर दिया दूसरी बीवी का खून

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। एक पति ने अपनी पत्नी को पहले तो डंडे से पीट कर घायल कर दिया और उसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत न हुआ तो बेहोश पत्नी का गला दुपट्टे से घोट कर उसे मार डाला और इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं । मामला जसपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती नहर पार मोहल्ले का है । यहां रहने वाला सनाउल्लाह अपनी दूसरी बीवी 30 वर्षीय रुखसाना के साथ रहता था। पड़ोसियों के अनुसार उसकी पहली पत्नी की बेटी भी उनके साथ रहती है और इसी बात को लेकर रुखसाना और सनाउल्लाह के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार की दोपहर जगह पहली पत्नी की बेटी तरन्नुम अपने छोटे भाई को लेकर दुकान पर गई थी। तो रुखसाना और सनाउल्लाह के बीच झगड़ा हो गया । इस पर सनाउल्लाह ने रुखसाना के सिर पर डंडे से वार कर दिया। रुखसाना लहूलुहान होकर बेहोश हो गई तो सनाउल्लाह ने उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर उसकी जान ले ली और अपने आप मौके से फरार हो गया। तरन्नुम अपने भाई को लेकर जब वापस घर आयी तो उसकी सौतेली मां की लाश कमरे में पड़ी मिली। तरन्नुम ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को हत्या के बारे में सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर और जसपुर के कोतअध एबी भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ मनोज ठाकुर का कहना है कि जल्दी ही आरोपी सनाउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments