हल्द्वानी। गौलापार के एक गांव में अपनी अध्यापिका के घर ट्यूशन पढने गई छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ वह हुआ जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। अध्यापिका के मायके गई होने के कारण उसके पति ने मौके का फायदा उठाया और छात्रा के साथ बलात्कार कर दिया। छात्रा ने किसी तरह घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। तब पीड़िता के भाई ने काठगोदाम पुलिस थाने में माले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके पीडिता के मेडिकल कराया और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामला गौलापार के एक गांव का है। यहां कुछ महीने पहले ही विवाह बन्धन में बंधी एक युवती की ससुराल है। युवती अपने घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढाती है। शुक्रवार को वह अचानक अपने मायके चली गई और उसका पति मोहित घर पर अकेला रह गया।
शाम के समय पडौस की कक्षा 6 की छात्रा ट्यूशन के लिये उनके घर पहुची। आरोप है कि मोहित ने अपनी पत्नी के मायके जाने की बात उसे नही बतायी और उसे बहाने से अंदर बुला लिया।
इसके बाद उसने 13 वर्षीय इस छात्रा से दुराचार किया। छात्रा जैसे तैसे उसके चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी आपबीती सुनायी। फ़िर उसके भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौलापार में ट्यूशन पढ़ने गई 6ठी की छात्रा के साथ टीचर के पति ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

