HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर बधाईयों का तांता, भाजपा प्रदेश...

देहरादून : सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर बधाईयों का तांता, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री, सीएम सहित सभी ने दी शुभकामनायें

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का 69वां जन्मोत्सव आज यहां बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। राज्य के पर्यटन, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का 69वां जन्मदिन आज उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित निजी आवास पर बेहद सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मनाया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय और प्रदेश भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिन्तकों ने महाराज को उनके जन्मदिन पर बुके भेंटकर बधाई दी।
सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक सांसद और केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में उन्होंने जहाँ एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की आधार शीला रखी वहीं उन्होने उत्तराखंड राज्य निर्माण में भी महती भूमिका अदा की। उन्होने उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधान मंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु के दरवाजे खटखटाए थे।


वे चौबट्टाखाल निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए। महाराज रक्षा विभाग के 20 सदस्यीय संसदीय स्थायी समिति के प्रमुख भी रहे हैं। उन्हें गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया। वह रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे। एक जिम्मेदार मंत्री के रूप में सतपाल महाराज की सोच उत्तराखंड के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कोविड के चलते प्रदेश में पर्यटन को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए वह लगातार व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल से लेकर पूरे प्रदेश की जनता के हित में लगातार अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं। वह प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं।


आज उनके जन्मदिन पर देश एवं प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं, बुद्धिजीवियों, अनुयाईयों, जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
महाराज को शुभकामनायें देने वालों में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, कुलदीप कुमार, सह मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष झबरेड़ा मानवेन्द्र चौधरी, पंकज भट्ट, गुलाब सिंह, दिगम्बर नेगी, बालेश्वर पाल,ऋषिराज डबराल, अभिमन्यु कुमार, डी. एस. गुंसाई, पूर्व पार्षद सरदार जीवन सिंह, डा. शहरोज खान, निजी सचिव सतेन्द्र सजवाण,सुरेश कुमार, पीआरओ राय सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी,भजन सिंह दानू,राजन रावत व वीरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments