HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : जितेंद्र संधू को किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष...

किच्छा न्यूज़ : जितेंद्र संधू को किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

ADVERTISEMENTS

किच्छा। युवा कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह संधू को किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने उनका माल्यार्पण व स्वागत करते हुए मनोनयन पर बधाई दी। किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू के ग्राम आजाद नगर स्थित आवास पर पहुंच कर तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र सिंह संधू का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जमीन से जुड़े तथा सक्रिय कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर सही मायने में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि संधू के दिशा-निर्देशन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर किसान कांग्रेस कमेटी व पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी सहित पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस आशा के साथ उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी, जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर भाजपा की पोल खोलने का काम किया जाएगा। तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर संधू ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी कांग्रेसियों द्वारा दिए गए सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर जुगराज सिंह, परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह विर्क, अमरजीत सिंह विर्क , संतोख सिंह, जगरूप सिंह गिल, लखविंदर सिंह विर्क, देवेंद्र सिंह, करणवीर सिंह संधू, मनदीप सिंह चीमा, स. अजीत सिंह चीमा, अकरम खान, अल्ताफ खान, रिजवान खान , मेहर सिंह, मोअज्जम खान, हसीब खान सोनू, सुखविंदर सिंह संधू, कुलदीप सिंह, खेमकरण सिंह विर्क सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments