HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : सोनू जोशी और पूरन रूवाली ने प्लाज्मा दान कर...

हल्द्वानी न्यूज : सोनू जोशी और पूरन रूवाली ने प्लाज्मा दान कर बचाई कोरोना मरीजों की जान

हल्द्वानी। हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) के बैनर तले सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कैलाश बिष्ट एवं किशन बिष्ट (कोरोना मरीज) के इलाज हेतु सोनू द्वारा रुद्रपुर से सुशीला तिवारी ब्लड बैंक आकर प्लाज़्मा डोनेशन किया गया। हल्द्वानी आनलाइन ने बताया कि उन्हें सोनू ने बताया था कि वो स्वयं कुछ दिन पूर्व कोरोना से ग्रस्त थे और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी कोरोना मरीज हेतु प्लाज़्मा डोनेशन करने को भी तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS

जब उनसे कल उक्त विषय पर प्लाज़्मा डोनेशन हेतु संपर्क किया गया तो वो तुरंत प्लाज़्मा डोनेशन हेतु राजी हुए और शनिवार की शाम सुशीला तिवारी ब्लड बैंक पहुंंचकर प्लाज़्मा डोनेशन किया। दूसरी ओर हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) के बैनर तले सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती उमा साह (कोरोना मरीज) के इलाज हेतु समूह साथी पूरन रुवाली द्वारा आज प्रातः सुशीला तिवारी ब्लड बैंक हल्द्वानी में प्लाज्मा डोनेशन किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments