HomeBreaking Newsनई दिल्ली : राज्यसभा में विपक्ष के आठ सदस्य निलंबित

नई दिल्ली : राज्यसभा में विपक्ष के आठ सदस्य निलंबित

नई दिल्ली। राज्यसभा में अमर्यादित आचरण करने के लिए विपक्ष के आठ सदस्यों को सत्र की शेष अवधि के लिए सोमवार को निलंबित कर दिया गया। सभापति एम वेंकैया नायडु ने शून्यकाल के बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, रिपुण बोरा, राजीव सत्व, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के के. के. रागेश और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इलामारम करीम को चालू सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नायडु ने कहा कि निलंबित सदस्य सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होंगे और वे सदन से बाहर चले जायें। इसके बावजूद सभी सदस्य सदन में डटे रहे और निलम्बन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करने लगे। इसके बाद नौ बजकर चालीस मिनट पर सदन की कार्यवाही दस बजे के लिए स्थगित कर दी गयी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments