HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : जन विरोधी नीतियों को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...

किच्छा न्यूज़ : जन विरोधी नीतियों को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

किच्छा। केंद्र सरकार की जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से बेरोजगारों के लिए रोजगार विकसित करने की दिशा में कार्य करने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रिजवान सलमानी तथा जिला प्रवक्ता फिरदौस सलमानी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नगर के द्वारा गांधी खेल मैदान में एकत्रित हुए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी राजेंद्र मोमी, युवा नेता रिजवान सलमानी, विक्रम कोरंगा, सरवर हुसैन तथा रिजवान अंसारी ने अपने विचार रखते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, फिरदोस सलमानी, अरुण सिंह, विक्रम कोरंगा, जियाउल मुस्तफा, मोहम्मद साहिल, शोएब अहमद व फिरोज अंसारी आदि मौजूद थे।

ब्रेकिंग न्यूज : नहर में बहा चार साल का बच्चा, मां पूरी नहीं कर पाई बेटे को खिलौना देने की इच्छा

पति ने गर्भवती पत्नी का हंसिये से पेट फाड़ाकर देखा बेटा है या बेटी, बीवी गंभीर, पति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments