HomeBreaking Newsकाशीुपर ब्रेकिंग : वार्ड 21 में विद्युत विजीलैंस का छापा, आधा दर्जन...

काशीुपर ब्रेकिंग : वार्ड 21 में विद्युत विजीलैंस का छापा, आधा दर्जन से ज्यादा मीटर ले गई टीम अपने साथ

जावेद अख्तर
काशीपुर।
नगर निगम के वार्ड 21 के अंतरगत आने वाले महेशपुर मोहल्ले में अब से कुछ देर पहले विद्युत विभाग के विजीलैंस टीम ने छापामारी करके कम से कम सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम सात घरों में बिजली के मीटर उखाड़ कर जांच के लिए अपने साथ ले गई है।

ADVERTISEMENTSAd


आज दोपहर लगभग सवा एक बजे देहरादून से एसडीओ राकेश के नेतृत्व में आई विजीलैंस की टीम ने महेशपुर में एक साथ घरों के बाहर लगे मीटरों की जांच शुरू कर दी। मेन लाइन पर कोई डायरेक्ट कनेक्शन तो टीम को नहीं मिला लेकिन कई मीटरों से पहले ही केबल में कट के निशान टीम ने देखे।

इसे टीम ने बिजली चोरी का ही एक हथकंडा माना है। टीम ने अपने साथ सात मीटर उखाड़ कर ले गई। टीम के साथ बिजली विभाग के स्थानीय जेई बिष्ट भी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments