ब्रेकिंग न्यूज : बागेश्वर के चचई गांव के 3 वर्षीय बालक ने गलघोंटू बीमारी से बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी में तोडा दम, बागेश्वर जिले में 7वीं मौत

0
ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू के अखनूर में LoC के पास IED ब्लास्ट, दो सैनिक शहीद


बागेश्वर । जिले की कपकोट तहसील के चचई गांव में गलघोटू बीमारी से एक और बच्चे की मौत हो गई। उसका बडा भाई अभी भी इस प्राण घातक बीमारी से जूझ रहा है। अब तक चचई और उसके आसपास के गांवों में इस बीमारी से 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से कल हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल में एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। बच्चा बागेश्वर के चचई गांव से ही था। उसे बागेश्वर के जिला चिकित्सालय से रेफर करके हल्द्वानी भेजा गया था। ग्रामीणों के अनुसार चचई के जंगधना गांव में भी एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन बच्चों की मौत इसी महीने हुई है । मिल रही जानकारी के अनुसार बागेश्वर के चचई गांव के रहने वाले 3 वर्षीय गौरव कुछ दिन पहले गलघोटू यानी डिप्थीरिया बीमारी से ग्रस्त हुआ था। उसका बड़ा भाई 9 वर्षीय सौरव भी इस बीमारी की चपेट में आया था। दोनों भाइयों को एक-एक करके हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय रेफर किया गया लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सौरभ को उसके परिजन वापस घर ले गए, लेकिन 3 वर्षीय गौरव का बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी में इलाज चल रहा था कल उसने दम तोड़ दिया। सौरभ और गौरव के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। और उनकी मां कौशल्या देवी एक बेटे की मौत के सदमे में है। चचई गांव बागेश्वर की कपकोट तहसील के अंतर्गत आता है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS