HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : 29 नए केसों के साथ जनपद में कोरोना के...

बागेश्वर ब्रेकिंग : 29 नए केसों के साथ जनपद में कोरोना के कुल सं​क्रमितों की संख्या हुई 480

बागेश्वर। जिले में आज कोरोना के 29 नए केस सामने आए हैं। जबकि 22 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को लौटे।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 369 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 14240 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 480 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 355 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 123 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 2 की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 29 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments