देहरादून। पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अनुसचिव हरि सिंह के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के मंत्रालय से पूर्व में संबद्ध रहे और उनकी पत्नी अमृता रावत के विशेष कार्याधिकारी रहे हरि सिंह का निधन का हो गया। हरि सिंह कोविड-19 वायरस से ग्रसित होने के कारण पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। सतपाल महाराज ने उनके निधन को एक अपूर्रणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्वर्गीय हरि सिंह के परिजनों के साथ हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


