HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं—प्रो. भंडारी, कुलपति ने सेवा सप्ताह...

अल्मोड़ा : पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं—प्रो. भंडारी, कुलपति ने सेवा सप्ताह के तहत रोपा पौधा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में भी पौधारोपण, स्वच्छता, योग व जन जागरूकता जैसे कार्यक्रमों का श्रीगणेश हो गया है। कुल​पति प्रो. एनएस भंडारी ने पौध रोपकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। इसके लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने खुद पौध रोपकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी अगुवाई में कई अन्य लोगों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक राष्ट्र सेवक के रूप में खुद को समर्पित किया है। ऐसे में उनसे प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता जैसे अभियानों के माध्यम से समाज को प्रेरित करने की जरूरत है। प्रो. भंडारी ने कहा कि हमें

ADVERTISEMENTSAd Ad

पर्यवरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाना चाहिए और यही पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस पूरे सप्ताह को पर्यावरण सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा सप्ताह के तहत पौधरोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, कोविड-19 के प्रति जन जागरुकता व नि:शुल्क योग शिविर के कार्यक्रमों का विश्वविद्यालय में शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी, 77वीं एनसीसी वाहिनी अल्मोड़ा परिसर के एनसीसी अधिकारी कैप्टन देवेंद्र सिंह बिष्ट, योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. धनी आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन भास्कर सिंह राठौर, चन्दन लटवाल, विनीत कांडपाल, वीरेंद्र पथनी, गोविन्द सिंह, ऋतिक गोस्वामी, 77वीं एनसीसी वाहिनी अल्मोड़ा की सब यूनिट के सीनियर अंडर ऑफिसर दीपक कैड़ा, कैडेट ज्योति पपोला, कल्पना कांडपाल, उमा जोशी, गरिमा सनारी, राधा भट्ट, मिन्नी रावत, दीक्षा बिष्ट, कविता बोरा, निकिता राना, कविता गोस्वामी, दीक्षा मेहरा, राहुल व कैडेट अक्षत बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments