अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। मिशन के सभी कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के अनुसार एनटीडी पहुंचे, जहां उपयोगी प्रजाति के वृक्ष पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। साथ ही मिष्ठान वितरण कर भी हर्ष व्यक्त किया। पौधारोपण करने वालों में संस्था की प्रदेश महामंत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, साक्षी मझेड़ा, कमला बिष्ट, दीपा पांडे, ममता चम्याल, हिमांशु पांडे, चंदन बिष्ट, सपना रजवार, भगवती जोशी, प्रकाश आर्या, नरेंद्र, नीरज आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


