देहरादून। कोरोना अपना दबदबा बनाए हुए है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते चले जाने से भय में भी इजाफा स्वाभाविक है। ऐसे में 21 सितंबर से स्कूल खोलने के फैसले पर फिर ब्रेक लग गया है। अब प्रदेश में उच्च स्तर से 30 सितंबर तक स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार उत्तराखंड में पहले निर्णय लिया गया था कि 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए विद्यालय खोले जाएंगे, ताकि बच्चों को मार्गदर्शन दिया जा सके। इसमें भी 50 प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति होनी थी। अब फिर कोविड—19 के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि 30 सितंबर तक विद्यालय पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को मुख्य सचिव व शिक्षा सचिव को निर्देश दिए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।