देहरादून। आज मंगलवार सुबह आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार युवक देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। वही, ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। तभी अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।
दोनों युवकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मंडुवाला फतेहपुर सहारनपुर उम्र 17 वर्ष और संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलवालपुर चरथावल मुजफ्फरनगर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें