HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज़ : छात्रों ने कुमाऊं विश्विद्यालय के कुलपति व उच्च शिक्षा...

रामनगर न्यूज़ : छात्रों ने कुमाऊं विश्विद्यालय के कुलपति व उच्च शिक्षा मंत्री की निकाली शव यात्रा

रामनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रवक्ता व राष्ट्रीय संयोजक मीडिया मोहम्मद हाशिम के नेतृत्व में विभिन्न छात्रों ने लखनपुर क्रांति चौक पर कुमाऊं विश्विद्यालय के कुलपति व उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार की शव यात्रा निकाली। जिसमें छात्र-छात्राओं में कुलपति वह उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ काफी रोष देखा गया। मोहम्मद हाशिम ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री की तरह ही अपने बयानों से मुकर जाते हैं,

ADVERTISEMENTSAd

जिससे छात्रों में काफी रोष व्याप्त है आज शुरू होने वाली परीक्षाओं में किसी भी छात्र के स्वास्थ को लेकर कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए हैं छात्र ऐसी विषम परिस्थितियों में परीक्षा देने को मजबूर है। छात्र नेता निशांत व मनमोहन ने कहा कि छात्रों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा कोई ऐसी रूपरेखा बनाई जाए जिससे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम किया जाए। तब तक छात्रों की परीक्षाओं को रद्द किया जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments