HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : गुलदार ने नृसिंहबाड़ी में कुत्ते को बनाया निवाला, कई...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : गुलदार ने नृसिंहबाड़ी में कुत्ते को बनाया निवाला, कई मोहल्लों में देखी जा रही आवाजाही

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। यहां डुबकिया, नृसिंहबाड़ी, आफीसर्स कालोनी आदि मोहल्लों में विगत कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। गत ​देर रात्रि गुलदार ने एक नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में एक कुत्ते को अपना निवाला बना दिया। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौला है। बताया जा रहा है कि बीते ​कई रोज से देर रात्रि गुलदार भोजन की तलाश में घने इंसानी बसावत वाले मोहल्लों में आ रहा है। इन दिनों बारिश आदि के बाद कई जगह घास व झाड़ इत्यादि भी काफी बढ़ गयी है। जिस कारण गुलदार को छिपने का आश्रय मिल जा रहा है।

उधर दुगालखोला इलाके में भी गुलदार के घूमने की सूचना है। ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा नगर के कई हिस्सों में लंबे समय से गुलदार शाम आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। बीते दिनों पांडेखोला में गुलदार ने एक बछिया को भी निवाला बना लिया था। इसके अलावा कर्नाटक खोला, धारकी तूनी, स्यालीधार, खत्याड़ी कई स्थानों पर आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं जागेश्वर में गत दिनों गुलदार ने बाजार से लौट रहे एक युवक की जान भी ले ली थी।

यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —

https://chat.whatsapp.com/F0j3WLuZ4Xl9NTIgXYlfW9

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments