HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : आईटीबीपी का जवान डोकलाम में शहीद

किच्छा : आईटीबीपी का जवान डोकलाम में शहीद

किच्छा। ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी आईटीबीपी जवान जमीर अहमद (54) की चीन सीमा से सटे डोकलाम में शहीद हो गए। बीमारी के चलते शनिवार को उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को सोमवार दोपहर बाद तक शव के किच्छा पहुंचने की जानकारी दी है। शाम को पूरे सम्मान के साथ जवान को शव सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शहीद जमीर अहमद के पुत्र ने बताया कि 12 दिसंबर 2019 को ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे और तब से वे वहीं तैनात थे। बीते शनिवार को सुबह उन्हें आईटीबीपी के अधिकारी का फोन आया था, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

सेना के अधिकारी ने जमीर अहमद के पुत्र को बताया कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह हवाई जहाज से दिल्ली लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से घर पहुंचाया जाएगा। जमीर अहमद की शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर शहीद के कई रिश्तेदार उनके आवास पर पहुंच गए। शहीद की पत्नी नूरजहां, बेटी शहनाज और तरन्नुम के अलावा पुत्र सनाउल मुस्तफा का रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद जमीर अहमद मूलरूप से यूपी के बरेली की तहसील बहेड़ी के ग्राम गननगला के रहने वाले थे। बाद में किच्छा के वार्ड 15 में मकान बनाने के बाद परिवार वहीं रहने लगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments