बागेश्वर न्यूज : अवैध रेता ले जा रहा डंपर सीज व शराब पीकर कार चला रहा चालक गिरफ्तार

0
Pantnagar: Accused of raping a teenage girl arrested
सांकेतिक फोटो

बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने बिना दस्तावेजों की रेता ढो रहे डंपर को सीज किया है। शराब पीकर कार चला रहे एक कार चालक को भी गिरफ्तार करते हए उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है। बैजनाथ थानाध्यक्ष पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग कर रहे थे कि कल रात्रि में उन्हें डंपर संख्या यूके-04-सीबी-3262 आजा दिखाई पड़ा। चैक किये जाने पर वाहन चालक कौसानी के तिवाड़ीलौंबाज निवासी चंद्र दत्त तिवाड़ी परमिट, रमन्ना व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया।


ADVERTISEMENTS

अवैध रेता परिवहन करने पर थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा वाहन डंपर को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर ही सीज कर दिया। चैकिंग के दौरान एक अन्य वाहन वैगनार ए/एफ को चैक किये जाने पर वाहन बिनखोली निवासी चालक सन्तोष नाथ शराब पीकर वाहन चलाता मिला। जिसे मौके पर रोककर थानाध्यक्ष द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज जोशी, एसआई राजीव उप्रेती, हवलदार चन्द्र प्रकाश,सिपाही गणेश राम, रमेश गिरी व कमल चंद्र आदि शामिल थे।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS