HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में भी कांग्रेसियों ने मांगा सरकार से इस्तीफा, कहा-कांग्रेस सरकार में...

रानीखेत में भी कांग्रेसियों ने मांगा सरकार से इस्तीफा, कहा-कांग्रेस सरकार में आई तो देगी रोजगार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रानीखेत के कांग्रेसजनों ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ गांधी पार्क में 2 घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष करण मेहरा ने कहा के आज पूरे देश के नवयुवक बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। जहां नवयुवक पढ़ लिखकर डिग्री लेकर घर बैठे हैं, वहीं भाजपा सरकार ने नौकरियों की नई नियुक्तियों पर बैन लगा दिया है। जबकि नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी दौरों में बेरोजगारों को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। आज वही सरकार लोगों को नौकरियों से निकाल रही है। यहां तक कि सरकार के प्रतिनिधि लोगों को पकोड़े बेचकर स्वरोजगार अपनाने का संदेश दे रहे हैं।

जिस कारण नवयुवक आक्रोश में है और हताशा के दौर में आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। जबकि आज रोजगार केवल पांच से 10% ही रह गया है। महारा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 6 साल में 33 बड़ी कंपनियां भेज दी गई बीएसएनएल, एमईएस की 40,000 की नियुक्तियां भी खत्म कर दी गई हैं। देश के जीडीपी —23 परसेंट नीचे चली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों को खत्म किया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए नई नीति बनाई जाएगी।

धरने का संचालन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने किया धरने पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व परिवहन सलाहकार सुंदरलाल गोयल, व्यापार मंडल पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश रौतेला, चंदन बिष्ट, प्रमोद पाल, विनय तिवारी, विजय तिवारी, भास्कर बिष्ट, त्रिलोक आर्य, विश्व विजय महारा, पंकज गुरुरानी, आनंद अग्रवाल, कमला बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संदीप बंसल, कुलदीप कुमार, सानू सिद्दीकी, अमन सिंह, सुनील कुमार, दयाल राम, मोहम्मद शाहनवाज, हबीब अहमद व सलीम आदि लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments