बागेश्वर। जिले में कोरोना के आज 12 नए केस ट्रेस किए गए। जबकि आज 17 कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। आज जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बी.डी. जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 185 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 12400 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 366 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 284 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 81 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 12 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


