HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : कोरोना काल में अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाने वाले...

कालाढूंगी न्यूज : कोरोना काल में अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाने वाले थानाध्यक्ष महंत का सम्मान

कालाढूंगी। कोरोनाकाल में लॉकडाउन का पालन कराने सहित सोशल डिस्टेंसिंग और यातायात के नियमों का उत्कृष्ट तरह से पालन कराने के लिए गुरुवार को पंत जयंती समारोह समिति एवं भाजपा नेताओं द्वारा कालाढूंगी थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को समानित किया गया। लोगों द्वारा थानाध्यक्ष महंत को शॉल ओढ़ाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान समिति संयोजक एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम सदस्य तारा चंद्र पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी ने कहा कि कोरोनाकाल के समय थानाध्यक्ष महंत द्वारा सराहनीय कार्य किये गए हैं। गाइडलाइन का पालन कराने का मामला हो या फिर लॉकडाउन के समय बेसहारा लोगों को खाना खिलाने और मजदूर तबके तक राशन पहचाने जैसे उत्कृष्ट कार्य इनके द्वारा किये गए हैं जो काबिले तारीफ हैं। एसओ महंत के नेतृत्व में उनकी टीम ने भी अच्छा कार्य किया है और किया जा रहा है। इस दौरान समिति संयोजक तारा चंद्र पांडे, प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर गुप्ता, किशन सिंह बिष्ट, घनश्याम बोरा, रमेश मुखर्जी, दीवान बिष्ट, महेंद्र दिगारी, लक्ष्मण सिंह देऊपा, शुभम, गोपाल बुधलाकोटी, मोहन सिंह खोलिया आदि उपथित थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments